तिजारा: तिजारा में मंत्री के जन्मदिन पर गौ सेवा, गौशाला में गोवंश को मिला विशेष उपचार
Tijara, Alwar | May 7, 2026 राजस्थान सरकार के देवस्थान गोपालन डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार सुबह 11:00 बजे तिजारा से श्री मोनी बाबा गौशाला में गोवंशों के लिए विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का आयोजन डॉक्टर विजय शर्मा और डॉ भावना गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। बीमार और घायल गोवंशों को उचित उपचार और दवाइयां प्रदान की गई।