मधेपुरा: मतनाजा सधुआ में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट, एक अधिवक्ता समेत दो घायल
मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत मतनाजा सधुआ वार्ड संख्या एक में मंगलवार की शाम चार बजे जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गई। जिसमें एक अधिवक्ता समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जानकारी मिलने पर भर्राही थानाध्यक्ष मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों से घटना के बारे में जानकारी ली।