कोईलवर: मोखलिसा गांव में मारपीट, तलवार से हमला; युवक घायल, दोनों पक्षों ने दिया आवेदन
गीधा थाना क्षेत्र के मोखलिसा गांव में आपसी विवाद के दौरान मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान शौकत अली के पुत्र सागिर अली उर्फ छोटू अली के रूप में हुई है। पीड़ित सागिर अली ने शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुराने घर से खाना खाकर बाइक से पहुंचा तो मारपीट की घटना हुई ।