शिवरीनारायण क्षेत्र के बेल्हा गांव की महिलाएं मिसाल बन गई हैं और गांव में नशाबन्दी कर दी है। बेल्हा गांव में ना कोई शराब बेचता और ना गांजा. महिलाओं की कोशिश रंग लाई है और 9 महीने से गांव में नशाबन्दी है। महिलाओं के इस प्रयास को सरपंच हेमप्रसाद भारद्वाज के साथ सभी ग्रामीणों का समर्थन मिला है।