लोहरदगा: समाधान की नई व्यवस्था: जनता मिलन में उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं, दिए कार्रवाई के निर्देश
लोहरदगा के नए समाहरणालय स्थित कक्ष में प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई। मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।