जहानाबाद: पुलिस दबिश से घबराकर चार आरोपियों ने व्यवहार न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
जहानाबाद। पुलिस की लगातार दबिश और गिरफ्तारी अभियान से भयभीत होकर चार आरोपियों ने माननीय व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। सभी आरोपी विभिन्न मामलों में फरार चल रहे थे। आत्मसमर्पण के बाद न्यायालय द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार शनिवार दोपहर करीब 12 बजे भी जारी रहा।