दरअसल, तेंदुआ गांव का नीलकंठ कश्यप ने खलिहान में 14 एकड़ का पैरा रखा हुआ था। इस दौरान अज्ञात वजह से पैरा में आग लग गई। यहां ग्रामीणों ने आग को बुझाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी, लेकिन तब तक आग बहुत ज्यादा फैल चुकी थी। बाद में, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, तब तक 14 एकड़ का पैरा जलकर खाक हो गया था।