(NEET 2026) के घोषित परिणामों में पानीपत के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। इस अवसर पर संस्थान में हर्ष का वातावरण रहा तथा विद्यार्थियों की सफलता का उत्सव मनाया गया। इस वर्ष जेनेसिस क्लासेस संस्थान के अनेक विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक एवं शानदार परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। विशेष रूप से पानीपत सेंटर के विद्यार्थियों का परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा। संस्थान को विश्वास है कि इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर कई विद्यार्थियों का चयन देश के प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेजों (Government Medical Colleges) में होगा। इस अवसर पर संस्थान की निदेशक आकृति मेहंदीरत्ता ने विद्यार्थियों को फूल माला पहनाकर और मिठाई खिला कर उन्हें बधाई दी। यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और हमारी अनुभवी फैकल्टी के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। हमारा उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उनके मेडिकल करियर के सपनों तक पहुँचाना है। हमें पूरा विश्वास है कि इस वर्ष हमारे अनेक विद्यार्थी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश प्राप्त करेंगे।
संस्थान ने सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्थान में विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए नियमित रूप से डाउट सेशन, टेस्ट सीरीज़, पर्सनल मेंटरिंग, योग, मेडिटेशन, मोटिवेशनल सेशन, डिबेट एवं ग्रुप डिस्कशन जैसी गतिविधियों का भी सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों का मानसिक एवं शैक्षणिक विकास सुनिश्चित हो सके।
बढ़ती हुई छात्र संख्या को देखते हुए संस्थान में अतिरिक्त कक्षाओं एवं आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया गया है, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
जेनेसिस क्लासेस संस्थान ने आगामी NEET एवं JEE बैचों के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ होने की जानकारी देते हुए इच्छुक विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से समय रहते प्रवेश सुनिश्चित करने की अपील की है।
अंत में जेनेसिस क्लासेस संस्थान की मैनेजिंग डायरेक्टर आकृति मेहंदीरत्ता ने बताया कि NEET 2026 के परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा तथा उनकी सफलता की प्रेरणादायक यात्रा अन्य विद्यार्थियों के साथ भी साझा की जाएगी।