लालगंज: सराय मोहन में प्रस्तावित रिंग रोड को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने जताई चिंता, प्रशासन से समस्याओं के निस्तारण की की मांग
आजमगढ़ जनपद के मार्टिनगंज क्षेत्र अंतर्गत सराय मोहन में प्रस्तावित रिंग रोड को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी चिंताओं को लेकर प्रदर्शन किया । बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर प्रशासन से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग करते नजर आए। ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित मार्ग आबादी क्षेत्र के निकट से गुजरने की जानकारी मिल रही है जिससे आवास प्रभावित हो जाएगी ।