हिमालय की कठिन राहों पर साइकिलिस्टों का दमदार प्रदर्शन, रूद्रप्रयाग के तिलवाड़ा में डीएम विशाल मिश्रा ने बढ़ाया हौसला!
लद्दाख के त्सेवांग नोरबू ने मारी बाजी, हरियाणा के शिवेन दूसरे और आर्मी एडवेंचर टीम के खुशिमान घरती तीसरे स्थान पर रहे।
65 वर्षीय साइकिलिस्ट डीपी पांडे के जज्बे को भी किया गया सम्मानित।
जीएमवीएन तिलवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने विजेता साइकिलिस्टों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और श्री केदारनाथ धाम की प्रतिकृति भेंट की।
खेल के साथ सामाजिक सरोकारों का संदेश भी! साइकिलिस्टों को मतदाता जागरूकता और बाल विवाह निषेध की शपथ दिलाई गई। नशामुक्ति, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देश-दुनिया तक पहुंचाने की अपील की गई।
658 किलोमीटर की हिमालयी चुनौती, 10 जनपदों से गुजर रही अंतरराष्ट्रीय स्तर की साइकिल रेस।
24 नवंबर को सुबह 7:30 बजे तिलवाड़ा से टिहरी की कोटी कॉलोनी के लिए रवाना होंगे साइकिलिस्ट।
हिमालय की वादियों में खेल का रोमांच, उत्तराखण्ड की पहचान को मिल रही नई उड़ान!
#Rudraprayag #UltimateUttarakhand #HimalayanMTBChallenge2026 #DMRudraprayag #UttarakhandTourism #Kedarnath #CyclingChallenge #उत्तराखंड