मेजा: परवा गांव में भीषण आग, गृहस्थी के सामान के साथ बकरियां और मुर्गे जलकर हुए खाक
Meja, Allahabad | Apr 14, 2026 मेजा क्षेत्र के परवा गांव में आज मंगलवार दोपहर करीब 02:30 के आसपास अज्ञात कारणों से अचानक लगी आग से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर कई बकरियां और मुर्गे जलकर राख हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की।