350 जरूरतमंद ग्रामीणों तक पहुँची राहत: बाँदा रोटी बैंक ने कपड़े, किताबें और आवश्यक सामग्री का किया वितरण
बाँदा, 19 जुलाई 2026। बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी ने रविवार को जनपद बाँदा के ग्राम करछा (थाना मटौंध, ब्लॉक बड़ोखर) में एक वृहद सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 350 जरूरतमंद ग्रामीणों को कपड़े, किताबें, स्कूल बैग, पर्स, जूते-चप्पल तथा अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की।
यह कार्यक्रम सोसाइटी के संरक्षक शेख सादी जमा एवं सह संरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मीडिया प्रभारी अब्दुल मुजीब ने की, जबकि संचालन एवं नेतृत्व नसीर खान ने किया। आयोजन में ग्राम प्रधान राजकरन वर्मा के निर्देशन तथा समाजसेवी पुष्पेन्द्र पाल के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस दौरान बाँदा शहर के नागरिकों द्वारा दान की गई सामग्री जरूरतमंद ग्रामीणों तक पहुँचाई गई। कार्यक्रम में सोसाइटी के उपाध्यक्ष मोइनुद्दीन फ़ारूक़ी ने ग्रामीणों को वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, यातायात नियमों और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए सामाजिक जिम्मेदारियों का संदेश भी दिया।
सोसाइटी के अध्यक्ष रिज़वान अली ने सभी दानदाताओं, सहयोगियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी इसी तरह समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम के समापन पर लाभार्थी ग्रामीणों ने संस्था के पदाधिकारियों और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके सामाजिक प्रयासों की सराहना की और शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर अध्यक्ष रिज़वान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, उपाध्यक्ष मोइनुद्दीन फ़ारूक़ी, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ातिमा, मीडिया प्रभारी अब्दुल मुजीब, उप शाखा प्रमुख छिप्तहरी अलीमुद्दीन, सदस्य नसीर खान, शहाना खान सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
#BandaRotiBank #BandaNews #SocialService #Banda #HelpingHands
Banda, Banda | Jul 19, 2026