मैनपुरी: रकरी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत, मायके पक्ष ने ससुराली जनों पर हत्या का लगाया आरोप
भोगांव क्षेत्र निवासी सपना पत्नी ऋषि कुमार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। तो वही मायके पक्ष में ससुराली जनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जा लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।