मैनपुरी: किशनी क्षेत्र में कावड़ भरने जा रहे युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
किशनी क्षेत्र में कुर्रा क्षेत्र के ग्राम दूल्हापुर निवासी रंजीत उर्फ विनय कावड़ भरने के लिए अपने गांव के दोस्तों के साथ जा रहे थे। जिसके बाद रंजीत उर्फ विनय की गांव के लोगों से कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद रंजीत उर्फ विनय का किशनी क्षेत्र में मृत अवस्था में शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम को भेजा है। वहीं परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप।