जैतपुर: ट्रांसपोर्टर पर मारपीट-तोड़फोड़ का आरोप, चालक ने थाने में दी शिकायत
बुढार थाना क्षेत्र में बोलेरो चालक ने ट्रांसपोर्टर और उसके साथियों पर मारपीट व वाहन में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। चालक कामता भरिया के मुताबिक आरोपियों ने लात-घूंसे और डंडे से हमला किया तथा वाहन के शीशे, बैक लाइट व हैंडल तोड़ दिए। करीब 20 हजार रुपये नुकसान बताया गया। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू की। जानकारी शनिवार दोपहर दो बजे आमने सामने आई है।