52 लाख की सड़क, डेढ़ महीने में ही बदहाल! इमामबाड़ा से पुतलीघर तक 25 से अधिक गड्ढे, उखड़ने लगी गिट्टी
मीरजापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मिर्जापुर में सड़क निरीक्षण किए जाने की बात के बाद इमामबाड़ा से पुतलीघर तक सड़क का निर्माण कराया गया था। करीब 52 लाख रुपये की लागत से बनी यह सड़क महज डेढ़ महीने में ही बदहाल होने लगी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर 25 से अधिक गड्ढे बन चुके हैं और कई स्थानों पर सड़क की गिट्टी उखड़ने लगी है। इतनी कम अवधि में सड़क की हालत खराब होने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने, दोषी पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क की स्थिति और खराब हो सकती है।