केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया समृद्धि मल्टी स्पेशिलिटी क्लिनिक का शुभारंभ
मिर्जापुर। शुक्लहा स्थित समृद्धि मल्टी स्पेशिलिटी क्लिनिक का शुभारंभ माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर मेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।
समृद्धि मल्टी स्पेशिलिटी क्लिनिक के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. संतोष कुमार बिंद ने अतिथियों एवं मरीजों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि अब मिर्जापुर में ही मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम के वरिष्ठ कार्डियक सर्जन एवं नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ प्रत्येक माह अपनी सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।
उन्होंने बताया कि 19 एवं 20 अगस्त को क्लिनिक परिसर में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच एवं परामर्श दिया जाएगा।
क्लिनिक प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की।