राशमि: राशमी के झाड़ेश्वर महादेव मंदिर में विशेष श्रृंगार, अरावली तलहटी में भोलेनाथ का दिव्य संध्या श्रृंगार
कस्बे के प्राचीन श्री झाड़ेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार शाम भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया। यह मंदिर कस्बे की अरावली पर्वतमाला की तलहटी में स्थित है।संध्याकालीन महाआरती से पहले किए गए इस दिव्य श्रृंगार ने मंदिर की शोभा बढ़ा दी। मंदिर के पुजारी राकेश गिरी गोस्वामी के मार्गदर्शन में मनोज गोस्वामी और शिवभक्त राहुल दाधीच ने महादेव का श्रृंगार किया।