हरिद्वार: शंकराचार्य चौक पर दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर नजर आया महंगी कारों का काफिला
शुक्रवार शाम 6 बजे करीब शंकराचार्य चौक पर दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां विश्व की महंगी कारों के काफिले ने लोगों को अचंभित कर दिया। सड़कों पर एक से बढ़कर एक महंगी कारें फर्राटा भरती नजर आईं। बताया जा रहा है कि विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर महंगी कारों का यह काफिला राजधानी दिल्ली से देहरादून की तरफ जा रहा था।