हरिद्वार: जगजीतपुर क्षेत्र में सुबह सवेरे फिर दिखाई दिया पांच हाथियों का झुंड, वन विभाग की नाकामी से कभी भी हो सकती है बड़ी अनहोनी
जगजीतपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह सवेरे फिर से हाथियों का झुंड घुस आया। गनीमत रही कि आसपास के लोग अपने घरों में थे और एक बड़ी अनहोनी टल गई। रोजाना हाथियों का झुंड आने से कभी भी मानव वन्यजीव संघर्ष हो सकता है। लिहाजा हाथियों को आबादी क्षेत्र में घुसने से रोकने में वन विभाग नाकाम साबित हो रहा है और न ही इसके लिए कोई भी ठोस व्यवस्था बनाई गई है। इससे दहशत बनी है।