भीलवाड़ा: यूआईटी के यूनिपोल्स एवं प्रवेश द्वार पर लगे पूर्व राज्यमंत्री धीरज गुर्जर के अवैध पोस्टर बुधवार को हटाए गए
नगर विकास न्यास के शहर में लगे यूनिपोल्स एवं एंट्री प्वाइंट्स पर पूर्व राज्यमंत्री धीरज गुर्जर के जन्मदिन की बधाई शुभकामनायें वाले अवैध पोस्टरो को हटाने के लिए नगर विकास न्यास ने बुधवार सुबह शहर के कई क्षेत्रों में कार्यवाही शुरू की।