भीलवाड़ा: भीलवाड़ा की उड़ान को लगेंगे पंख, सांसद दामोदर अग्रवाल ने लोकसभा में हमीरगढ़ हवाईपट्टी पर हवाई सेवा शुरू करने की मांग रखी
चुनावो में किये गए जनता से वादों पर 100% खरा उतरने पर पूरी तरह से आमदा है भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल। इसके निमित भीलवाड़ा वासियों के हवाई अड्डे के स्वपन को पूरा करने के लिये साँसद अग्रवाल ने लोकसभा सदन के मानसुन सत्र के दौरान सदन पटल पर नियम 377 के तहत भीलवाड़ा स्थित हमीरगढ़ हवाईपट्टी पर क्षेत्रीय उड़ान योजना के अंतर्गत हवाई सेवा शुरू करने की मांग रखी।