भीलवाड़ा: HBS गैंग के सरगना हिस्ट्रीशीटर गोपाल गुर्जर को पुलिस ने दो साथियों के साथ किया गिरफ्तार, कोर्ट से जेल तक निकाली परेड
पांसल स्थित देवनारायण मंदिर पर आयोजित जन्मदिन समारोह में कानून तोड़ने के आरोप में HBS गैंग के सरगना मांडल थाने के हिस्ट्रीशीटर गोपाल गुर्जर को अपने दो साथियों के साथ पुर थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गोपाल गुर्जर , हरफूल गाडरी व राजेंद्र कुम्हार को गिरफ्तार किया है ।आरोपितों को पैदल कोर्ट में जेल तक ले जाया गया।