राजाखेड़ा: राजाखेड़ा बालिका विद्यालय की प्राचार्या को हटाने की साजिश के आरोप, लोगों ने सीएम को ज्ञापन सौंपा
राजाखेड़ा बालिका विद्यालय प्राचार्या को हटाने की साजिश के आरोप,लोगों ने सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, जांच की मांग राजाखेड़ा नगर पालिका क्षेत्र के एकमात्र राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या ममता गुप्ता को हटाने की कथित साजिश के आरोप सामने आए हैं। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने उपखंड अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर गंभीर आरोप लगाए हैं।