सैदपुर: गंगा में डूबी दोनों सगी बहनों की तलाश में दिनभर चला अभियान, PAC ने कई किलोमीटर तक खंगाली नदी
चोचकपुर स्थित मौनी बाबा गंगा घाट पर स्नान के दौरान गंगा की तेज धारा में लापता हुईं दो सगी नाबालिग बहनों की तलाश में बुधवार को पीएसी के जवानों ने पूरे दिन व्यापक खोज अभियान चलाया। पीएसी के गोताखोरों ने नाव के सहारे घाट से लेकर मीलों दूर तक के क्षेत्र में गहन खोज की, लेकिन देर शाम तक दोनों किशोरियों का कुछ भी पता नहीं चल सका।