हरिद्वार: चौक बाजार, दक्ष मंदिर और आसपास के इलाकों में कनखल पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने मार्च कर आचार संहिता के पालन की दी हिदायत
रविवार शाम कनखल पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने सघन क्षेत्रों में अर्धसैनिक बलों के साथ मार्च निकाला। इस दौरान क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर, अपराधिक और शरारती तत्वों को चेतावनी दी गई कि वे माहौल खराब ना करें। पुलिस ने लोगों को भी आदर्श आचार संहिता के पालन की हिदायत दी। पुलिस ने कहा कि अगर कोई प्रत्याशी शराब या पैसा बांटता है तो उसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी जाए।