हरिद्वार: 54 पव्वे देशी शराब के साथ एक आरोपी तस्कर रानीपुर मोड़ के पास रेलवे अंडर पास से ज्वालापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
ज्वालापुर पुलिस ने रानीपुर मोड़ के पास रेलवे अंडर पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इसके कब्जे से 54 पव्वे देशी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने इसके पास से बरामद स्कूटी भी सीज की है। आरोपी विजय यादव को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। लोकसभा चुनावों में इस शराब के इस्तेमाल होने की संभावना थी।