हरिद्वार: रावली महदूद स्थित टीन मार्केट से 20 लीटर कच्ची शराब के साथ सिडकुल पुलिस ने आरोपी तस्कर किया गिरफ्तार
सिडकुल पुलिस ने रावली महदूद में टीन मार्केट में छापा मारकर एक आरोपी शराब तस्कर को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनियम के 2 मुकदमे विचाराधीन हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी संदीप बाल्मीकि गली का रहने वाला है और उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की जाएगी।