हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने नहर पटरी से शराब की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, देसी शराब की 60 पेटियां बरामद
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आज शराब की बड़ी खेप के साथ नहर पटरी से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से देसी शराब की 60 पेटियां बरामद की है। आरोपी का नाम निशु है जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का निवासी है। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है।