हरिद्वार: 10.28 ग्राम स्मैक के साथ रोडी बेलवाला क्षेत्र से एक व्यक्ति गिरफ्तार
नगर कोतवाली पुलिस ने रोडी बेलवाला क्षेत्र से 10.28 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अरविंद उर्फ फड्डा की गिरफ्तारी की। पुलिस का कहना है कि आरोपी बरेली से स्मैक लाकर बाहर से आने वाले यात्रियों को इसे बेचता था।