हरिद्वार: बहादराबाद पुलिस ने टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान कार के डैश बोर्ड से 1 लाख 60 हजार ₹ नकद किए जब्त
लोकसभा चुनाव के चलते चेकिंग के दौरान बहादराबाद पुलिस ने टोल प्लाजा के पास से एक कार के डैशबोर्ड से 1लाख 60 हजार रूपए नकद जब्त किए हैं। भारापुर निवासी संदीप प्रजापति रुड़की की तरफ से हरिद्वार आ रहा था। वह पुलिस को संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। जिससे उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने 500₹ के 240, 100₹ के 300 और 200₹ के 50 नोट बरामद किए हैं।