शिवपुरी नगर: स्वच्छता हमारे प्रतिदिन की दिनचर्या में शामिल होना चाहिए: कलेक्टर, भदैयाकुंड पर किया श्रमदान और स्वच्छता का दिया संदेश
शिवपुरी में अभी स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। 17 सितंबर से शुरू हुए स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कई गतिविधियां आयोजित हो रही है, जिसका उद्देश्य यही है कि हम सभी स्वच्छता के प्रति प्रेरित हों। हमारे आसपास का वातावरण साफ सुथरा रहे। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शनिवार की सुबह शिवपुरी के पर्यटक स्थल भदैया कुंड पर श्रमदान किया गया।