बदायूं: मढ़िया खेड़ा गांव में खेत पर युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Budaun, Budaun | Dec 14, 2025 बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के मढिया खेड़ा गांव के रहने वाले 20 वर्षीय सोनू पुत्र राम सिंह हिमाचल प्रदेश में मजदूरी का काम करते थे। वह 9 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश से चले आए और घर नहीं पहुंचे। तो शनिवार की शाम को उनका शव थाना मूसाझाग क्षेत्र के मढ़िया खेड़ा गांव में खेत पर पेड़ पर शव लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।