बदायूं: बनेई गांव के निकट बाइक और स्कूटी की टक्कर में दो लोग हुए घायल
Budaun, Budaun | Dec 13, 2025 बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के बनेई गांव के निकट बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। जिसमें स्कूटी पर सवार जसीम पुत्र हसीव निवासी नई सराय मोहल्ला व फैसल चौधरी पुत्र मुशर्रफ निवासी सोथा मोहल्ला घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।