बदायूं: बदायूं में सुबह घनघोर कोहरे के कारण ठंड का तापमान बढ़ा, लोग ठंड से ठिठुरते दिखाई दिए
Budaun, Budaun | Dec 13, 2025 बदायूं में शनिवार सुबह 4 बजे से घनघोर कोहरा छाए रहने से आम आदमी के जनजीवन प्रभावित हो गया। आलम यह रहा कि सुबह के समय सड़कों पर दृश्यता लगभग शून्य हो गई। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हाईवे हो या ग्रामीण मार्ग, हर तरफ कोहरे की चादर बिछी रही। वाहन चालकों को लाइट जलाकर रेंगते हुए चलना पड़ा।