बीकानेर: फर्जी कागजात बनाकर जमीन हड़पने का मामला, कोर्ट के आदेश पर सदर थाने में दर्ज हुआ केस
बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि हड़पने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर सदर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंजाब के फाजिल्का जिले के मौजम निवासी गुरनाम सिंह ने इस्तगासा पेश कर आरोप लगाया कि पेमासर निवासी नारायण राम, गणेशाराम सहित अन्य लोगों ने मिलकर फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार की और उसकी कृषि भूमि