भंडरा: भंडरा पलमी गांव में वज्रपात से गाय की मौत, बालक झुलसा, अस्पताल में भर्ती, मुखिया सुमित उरांव ने दिया सहारा
भंडरा थाना क्षेत्र के पलमी गांव में मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे हुए वज्रपात की घटना में एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाय लाने गया 13 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक को तत्काल भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।