बरियारपुर: सहयोग शिविर में 173 आवेदन प्राप्त हुए, 152 आवेदनों का निष्पादन हुआ
मंगलवार को मय पंचायत में बीडीओ विश्वजीत कुमार तिवारी की अगवाई में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रखंड के विभिन्न विभाग से 173 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 152 आवेदन का निष्पादन किया गया। शिविर में मुंगेर विधायक कुमार प्रणय, मुंगेर कमिश्नर, डीपीओ मुंगेर डीआरडीए के निर्देश तथा प्रखंड के 22 विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।