खंडवा: पंधाना रोड पर ताजिए के जुलूस में युवाओं का विवाद, मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस
खंडवा के पंधाना रोड पर ताजिए के जुलूस के दौरान मुस्लिम युवकों के बीच मामूली बात पर जमकर विवाद होने लगा। रविवार शाम 5:00 बजे देखते ही देखे यहां सभी एक दूसरे से भिड़ने लगे थे। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल कोतवाली थाना प्रभारी के साथ पूरा पुलिस अमला मौके पर पहुंचा और यहां पर विवाद को शांत कराया।