सुसनेर: कल से शुरू होगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, सुसनेर विकासखंड में 158 टीमें 19012 बच्चो को पिलाएंगी पोलिया की दवा
शनिवार को सिविल अस्पताल के चीफ BMO डॉ राजीव बसरेना ने बताया की कल से पल्स पोलियों अभियान की शुरूआत होगी। सुसनेर विकासखंड में 19012 बच्चो को पोलियों की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए 158 मोबिलाईजेशन टीमें, 3 ट्रांजिट टीम, 2 मोबाईल टीमे बनाई है। विकासखंड में कूल 336 वेक्सिनेटर से 0-5 वर्ष के बच्चो को दवाई पिलाई जाएगी। 17 सुपरवाईजर तैनात रहेंगे।