सुसनेर: सुसनेर प्रखण्ड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, सामुहिक योग से दिया निरोग रहने का मंत्र
शुक्रवार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सुसनेर प्रखंड में जगह-जगह मनाया गया। सराफा बाजार स्थित पार्श्वनाथ बड़ी जैन धर्मशाला में सामुहिक रुप से योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। गायत्री परिवार के श्री राम आरण्यक प्रज्ञा कुंज आमला के सीताराम खजुरिया के नगरवासियों को योग, आसान, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया और योग से निरोग रहने का मंत्र दिया।