सुसनेर: मैना रोड से 16 साल की नाबलिग बालिका को भगाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को न्यायालय ने भेजा जेल
नगर के वार्ड क्रमांक 11 में मैना रोड पर रहने वाला एक युवक नाबालिग बालिका को बहला फूसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। जिसको लेकर नाबालिग के परिजनो ने 11 जून को सुसनेर पुलिस थाने पर शिकायत दर्ज करवाई थी। उक्त युवक के द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म भी किया गया। जिसको लेकर पुलिस ने उसे पकडकर न्यायालय में पेश किया है जहां उसे उसको जेल भेज दिया गया है।