सुसनेर: क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना को लेकर चिंताहरण हनुमान मंदिर में हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन
क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना को लेकर बीती देर रात्रि में श्रद्धालुओ के द्वारा श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में बालाजी का चोला चढ़ाकर आकर्षक श्रृंगार कर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। यहा श्री राम सुंदरकांड सेवा समिति के सदस्यों द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।