सुसनेर: 23 से 25 जून तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान को लेकर सिविल अस्पताल में आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता को दिया गया प्रशिक्षण
23 से 25 जून तक सुसनेर विकासखंड में प्लस पोलियो अभियान चलाया जाएगा जिसमे 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों पोलियो की दवा पिलाई जाएगी इसको लेकर गुरुवार दोपहर में शा. सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विकासखंड की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ताओं को चीफ BMO डॉ. राजीव बरसेना, बीईई प्रेमनारायण यादव के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।