सुसनेर: पद्मावती होटल के समीप गाय को बचाने के चक्कर में खजूरी निवासी बाइक सवार व्यक्ति घायल, सिविल अस्पताल में किया गया भर्ती
शनिवार की सुबह साढ़े 10 बजे इन्दोर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पद्मावती होटल के समीप गाय को बचाने के चक्कर मे बाइक सवार ग्राम खजूरी निवासी तोफान सिह सडक दुर्घटना का शिकार हो गया जिसे 108 एम्बुलेंस व परिजनों के द्वारा शासकीय सिविल अस्पताल सुसनेर में लाया गया यहा डॉ. सूरज गुप्ता के द्वारा घायल का प्राथमिक इलाज कर उसे वार्ड में भर्ती किया गया।