बहेड़ी: देवरनिया थाना क्षेत्र के कनमन इटौआ मार्ग पर बंद पड़े ईंट भट्टे से चोरी की 5 मोटरसाइकिल सहित 2 ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार
देवरनिया पुलिस ने देवरनिया थाना क्षेत्र के कनमन इटौआ रोड पर चेकिंग के दौरान एक बंद पड़े ईंट भट्टे से चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद कर दो शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है,साथ ही एक मोबाइल फोन 2110 रुपए एवं चावियों का गुच्छा बरामद किया है पुलिस के मुताबिक इनका एक साथी जोकि मोटरसाइकिल मिस्त्री है उसकी तलाश में पुलिस टीम जुट गई है