माडा: जर्जर परसौना-रजमिलान मार्ग के सुधार के लिए कलेक्टर ने महान इनर्जन बंधौरा को निर्देश दिए
परसौना से रजमिलान तक की सड़क पिछले कई महीनों से जर्जर हालत में पहुंच गयी है। इस संबंध में जिला कलेक्टर द्वारा एसोसिएट जनरल मैनेजर महान इनर्जन बंधौरा को एक पत्र लिखा गया है जिसमें कहा गया है कि इसी मार्ग से भारी वाहनों के द्वारा कोयले का परिवहन किया जा रहा है जिससे मार्ग की हालत जर्जर हो गयी है। मार्ग की स्थिति को देखते हुये सुधार कार्य कराया जाना आवश्यक है।