माडा: परसौना से रजमिलान बंधौरा तक क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
क्षत्रिय कुलावंत संगठन ने सिंगरौली कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर परसौना, रजमिलान बंधौरा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं चौड़ीकरण की मांग की है वही संगठन अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़कों पर बिना तिरपाल के कोल एवं राखड़ का परिवहन जोरों पर किया जा रहा है जिससे धूल उड़ने से सड़क किनारे निवास कर रहे लोगों के बीच बीमारी एवं अकाल मृत्यु हो रही है ।