कोंडागांव: पोलंग नाले के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर मोहलई का युवक हुआ हादसे का शिकार, जिला अस्पताल में भर्ती
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोलंग में मोहलई निवासी 22 वर्षीय युवक कृष्णा सोढ़ी पिता घिनाराम सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गया जिसे 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। गुरुवार दोपहर 3 बजे घायल युवक के चाचा बेलकू राम ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका भतीजा गांव से बाहर गया हुआ था वापस आते समय पोलंग नाले के पास बाइक से गिर कर घायल हो गया।