कोंडागांव: विश्रामपुरी थाना पुलिस ने 37 मवेशियों के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार- टीआई भूनेश नाग
कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी थाना प्रभारी निरीक्षक भुनेश नाग ने गुरुवार दोपहर 1 बजे मीडिया के समक्ष एक बयान जारी करते हुए गौ तस्करी मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया की थाना विश्रामपुरी पुलिस ने गौ तस्करी के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 37 मवेशी भी बरामद किए हैं।